Written by
Bureau Report

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में एनोवेशन पार्क में ‘कला उत्सव-2026’ का शुभारंभ हुआ। दीपावली थीम पर आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, क्राफ्ट और फेस पेंटिंग के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की।
मुख्य अतिथि डॉ. वंदना पाठक ने कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन और कला के विपणन का अवसर देते हैं। निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कला के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक महत्व पर प्रकाश डाला। संयोजक तनीषा वधावन ने बताया कि उत्सव विद्यार्थियों को कलाकृतियों की बिक्री और स्वरोजगार का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।












