E-Paper
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA
  • E-Paper
Monday, November 9, 2026
Latest Online Breaking News
Youtube
Donate Now
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
No Result
View All Result
भारत संदेश न्यूज
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल

दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग का आरोप; मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह असलहे समेत गिरफ्तार, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर

Author Image
Written by
Bureau Report

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में तीन बीघा जमीन पर कब्जे और मेड़ के विवाद ने बुधवार दोपहर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खेत पर पहुंचे एक ही परिवार के लोगों पर दूसरे पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का आरोप है। गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, चारों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मामले में मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह राठौर को असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के रमजीपुरवा औंधा निवासी अखिलेश राजपूत ने वर्ष 2024 में अपने पिता रोशनलाल के नाम पर दहेली उजागर गांव में करीब तीन बीघा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन के बगल में मुन्ना सिंह राठौर के परिवार ने भी भूमि खरीदी थी। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच जमीन की सीमा, मेड़ और कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुन्ना सिंह राठौर ने उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया था। खेत की मेड़ पर पिलर गाड़े जाने की भी शिकायत की गई थी। परिवार का दावा है कि इस विवाद को लेकर चौकी और थाने में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

खेत पर आमना-सामना होते ही बढ़ा विवाद, फिर चलीं गोलियां

बुधवार दोपहर अखिलेश राजपूत अपने बेटे शीबू, भाई महेश राजपूत और भतीजे साहिल के साथ जमीन देखने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान मुन्ना सिंह राठौर अपने रिश्तेदार शशिकांत राठौर, सागर पाल और कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनाली बंदूक और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए।

पिता-पुत्र समेत चार को लगी गोली

फायरिंग में अखिलेश राजपूत के दाएं पैर और उनके बेटे शीबू के पैर में गोली लगी। वहीं साहिल के कमर के निचले हिस्से में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। महेश राजपूत के हाथ-पैर में छर्रे लगे, जबकि गिरने से उनके सिर में भी चोट आई। चारों घायलों को तत्काल बिधनू सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

जॉइंट सीपी पहुंचे मौके पर, असलहे समेत आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कराई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जॉइंट सीपी विपिन टाडा ने बताया कि मामले में आरोपी मुन्ना सिंह को असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने से घायल चारों लोगों का उपचार चल रहा है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन के विवाद में हुई इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि संबंधी विवादों के समय रहते निस्तारण और पुलिस की प्रभावी कार्रवाई की जरूरत को सामने ला दिया है।
kanpur-bidhnu-land-dispute-firing-four-injured

Advertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement Image

ADVERTISEMENT
Tags: Bidhnu Firing CaseDahheli Ujagar Village NewsKanpur crime newsKanpur Latest NewsKanpur News Todayकानपुर क्राइम न्यूजकानपुर गोलीकांडकानपुर जमीन कब्जा विवादकानपुर पुलिसकानपुर फायरिंग केसकानपुर बिधनू गोलीकांडकानपुर लेटेस्ट न्यूज़तीन बीघा जमीन विवाददहेली उजागर गांव फायरिंगपिता पुत्र समेत चार घायलबिधनू जमीन विवादमुन्ना सिंह असलहे समेत गिरफ्तारमुन्ना सिंह राठौर गिरफ्तारहैलट अस्पताल कानपुर

Share this post:

WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn

Related Posts

अपराध

शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार

जीवनशैली

27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
अपराध

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम

मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
अपराध

मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला

गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
अपराध

गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी  24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
अपराध

पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Poll

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल होंगे। क्या यह फैसला पार्टी के लिए कारगर साबित होगा?

Results:

विज्ञापन बॉक्स

LIVE News

  • सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    November 7, 2026
  • जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल
    November 6, 2026
  • शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार
    November 6, 2026
  • 27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक
    November 6, 2026
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
    November 5, 2026
  • मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
    November 3, 2026
  • गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
    November 3, 2026
  • युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा
    November 3, 2026
  • सीएसजेएमयू में रसोई के कचरे से बनेगी बायोगैस और जैविक खाद
    November 3, 2026
  • पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
    November 3, 2026

ई-पेपर

21 मार्च 2025 ई पेपर

20 मार्च 2025 ई पेपर

19 मार्च 2025 ई पेपर

18 मार्च 2025 ई पेपर

View More

विज्ञापन बॉक्स

Alert
फाइटर जी कहिन
सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल
शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार
27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा
सीएसजेएमयू में रसोई के कचरे से बनेगी बायोगैस और जैविक खाद
पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
Facebook Twitter Instagram Youtube

About

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है।

Categories

  • अपराध
  • करियर
  • चुनाव
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉप स्टोरी
  • देश
  • प्रदेश
  • बड़ी खबर
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विडिओ
  • विदेश
  • संपादकीय
  • स्पोर्ट्स

Name: Kamlesh Fighter Journalist

Address: 1/5 Laxmi Ratan kanpur

Phone: +91 7651976985

Email: matamahasaraswati@gmail.com

  • About Us  
  • Contact Us  
  • Privacy Policy

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

 Video News  E-Paper पढ़ें
  • Login
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
×
Your browser does not support the video tag.
शेयर करें Read Full News

सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शेयर करें Read Full News

जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल

शेयर करें Read Full News

शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक

शेयर करें Read Full News

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम

शेयर करें Read Full News

मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला

शेयर करें Read Full News

गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

शेयर करें Read Full News

युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा

शेयर करें Read Full News

सीएसजेएमयू में रसोई के कचरे से बनेगी बायोगैस और जैविक खाद

शेयर करें Read Full News

पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

बुटीक से सोने का कंगन चोरी करने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग की तीन सदस्य गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 नवंबर को कानपुर में