
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो एवं वुशू प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ मार्शल आर्ट्स के प्रति रुचि विकसित करना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने फुर्ती, तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
जूडो प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जूडो की महिला स्पर्धा के 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रिमझिम ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा चांदनी और उमरा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मोनिका प्रथम और हिमांशी द्वितीय रहीं। 57 किलोग्राम से कम भार वर्ग में चंचल प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय रहीं। 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में श्रेया ने प्रथम तथा प्रगति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आराध्या और 78 किलोग्राम से कम भार वर्ग में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरुष जूडो खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम
पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में भास्कर प्रथम, साहिल द्वितीय तथा शहजाद और रुद्र संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शाश्वत प्रथम, शैलेंद्र द्वितीय और योगेश तृतीय रहे। 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 81 किलोग्राम से कम भार वर्ग में दीपांशु प्रथम, रोहित द्वितीय और यश तृतीय रहे। 90 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अरमान तथा 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आर्यन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वुशू प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
वुशू की महिला स्पर्धा के 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में दीपाली प्रथम और अंशिका यादव द्वितीय रहीं। 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग में श्रेया प्रथम और नव्या द्वितीय रहीं। 56 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आकांक्षा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में उम्मे प्रथम और स्तुति द्वितीय रहीं। 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में पूजा प्रथम और सृष्टि द्वितीय रहीं। वहीं, 75 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रीति प्रथम और दिव्यांशी द्वितीय स्थान पर रहीं।
वुशू की ताओलू स्पर्धा के बालिका वर्ग में वैदेही और प्रिंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में खिलाड़ियों ने शारीरिक संतुलन, लयबद्ध गतिविधियों और पारंपरिक मार्शल आर्ट तकनीकों का प्रदर्शन किया।
पुरुष वुशू खिलाड़ियों ने भी हासिल की सफलता
पुरुष वर्ग के 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में फैसल अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग में विश्वास यादव विजेता रहे। 56 किलोग्राम से कम भार वर्ग में जतिन प्रथम और दिव्यांशु द्वितीय रहे। वहीं, 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सचिन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक मुकाबले में प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। जूडो और वुशू जैसे मार्शल आर्ट आधारित खेल विद्यार्थियों में शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक एकाग्रता, आत्मनियंत्रण और अनुशासन विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला। प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विश्वविद्यालय की इस पहल से खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिला।
csjmu-inter-college-judo-wushu-competition-kanpur












