
साढ़ थाना क्षेत्र की बिरहर चौकी के शिकहुला मोड़ के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सिलेंडर लेकर घर जा रहा अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गई पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार शिकहुला निवासी कमलेश पाल 60 पुत्र स्व महावीर पाल लालपुर स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर घर वापस लौट रहे थे जैसे ही वह शिकहुला मोड़ के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को सीएचसी भेजा गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया चौकी इंचार्ज बिरहर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।










