E-Paper
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA
  • E-Paper
Wednesday, November 11, 2026
Latest Online Breaking News
Youtube
Donate Now
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
No Result
View All Result
भारत संदेश न्यूज
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

दिव्यांगों के न्याय, हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे वीरेन्द्र कुमार

1986 से शुरू हुआ सेवा का सफर, 8 बार आमरण अनशन और 8 बार कानपुर-लखनऊ पदयात्रा के जरिए दिव्यांगजनों की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने का प्रयास

दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते वीरेन्द्र कुमार।

दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते वीरेन्द्र कुमार।

Author Image
Written by
Bureau Report

दिव्यांगों के न्याय, हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं वीरेन्द्र कुमार

1986 से शुरू हुआ सेवा का सफर, आमरण अनशन से लेकर कानपुर-लखनऊ पदयात्रा तक संघर्ष की लंबी दास्तान

फाइटर जी कहींन संवाददाता

कानपुर नगर। बर्रा-8 निवासी वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र कुमार पिछले करीब चार दशक से दिव्यांगजनों के अधिकार, न्याय और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वर्ष 1986 में अपने एक दिव्यांग मित्र के साथ शुरू हुआ उनका सेवा सफर आज भी जारी है। दिव्यांगों के बीच उन्हें उनके संघर्ष और सक्रियता के चलते मसीहा के रूप में जाना जाता है।

वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि दिव्यांगजनों को समाज में बराबरी का अधिकार, सम्मान और सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने कई आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों में भाग लिया तथा कई बार अनशन किया।

आठ बार आमरण अनशन, 14 बार अनशन

दिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर आंदोलन के दौरान मौजूद लोग।

दिव्यांगों के अधिकारों के लिए वीरेन्द्र कुमार अब तक आठ बार आमरण अनशन और कुल 14 बार अनशन कर चुके हैं। उनके अनुसार कानपुर के फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर किया गया 14 दिन का अनशन उनके सबसे लंबे आंदोलनों में शामिल रहा। उनका दावा है कि उस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर भोर करीब तीन बजे केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया और अनशन समाप्त कराया। गिरफ्तारी के विरोध में दिव्यांगजनों ने फूलबाग चौराहे पर जाम लगा दिया था। बाद में उन्हें जेल गेट से वापस कचहरी लाया गया और मांगों पर सहमति बनने के बाद रिहा किया गया।

उन्होंने अन्ना हजारे के आह्वान पर नौ दिन का अनशन भी किया था।

आठ बार कानपुर से लखनऊ तक पदयात्रा

दिव्यांगजनों की मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखते वीरेन्द्र कुमार।

दिव्यांगों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए वीरेन्द्र कुमार ने दिव्यांगजनों के साथ कानपुर से लखनऊ तक आठ बार पदयात्रा की। उनके मुताबिक चार बार प्रशासन ने उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया। एक अवसर पर कानपुर और उन्नाव प्रशासन द्वारा पदयात्रा रोके जाने तथा दिव्यांग साथी चन्द्रशेखर सक्सेना के खिलाफ दर्ज कथित बिजली चोरी के मुकदमे को लेकर भी उन्होंने आंदोलन किया और उनकी रिहाई की मांग उठाई।

दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंची आवाज

दिव्यांगजनों की मांगों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते वीरेन्द्र कुमार।

दिव्यांग अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए वीरेन्द्र कुमार करीब दस बार दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद से जुड़े एनजीओ के ट्राईसाइकिल एवं बैसाखी वितरण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ किया गया आंदोलन भी शामिल रहा। वीरेन्द्र कुमार के अनुसार, उनके संगठन के दबाव के बाद एनजीओ से जुड़ी लुईस खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

उनके मुताबिक इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में शामिल हुए थे और फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद के खिलाफ आयोजित रैली में भी उन्होंने भाग लिया। बाद में उनके संगठन और केजरीवाल के बीच राजनीतिक मतभेद हुए और राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने उनसे दूरी बना ली।

एक दिन में दर्ज हुईं 12 एफआईआर

वीरेन्द्र कुमार के संघर्ष की एक और घटना कानपुर के शिक्षक पार्क में हुए धरना-प्रदर्शन और अनशन से जुड़ी है। उनका दावा है कि उस आंदोलन के दौरान एक ही दिन में दिव्यांग उत्पीड़न से संबंधित 12 एफआईआर दर्ज हुईं और संबंधित मामलों को संबंधित थानों में स्थानांतरित कराया गया।

आज भी जारी है संघर्ष

दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखते वीरेन्द्र कुमार।

करीब चार दशक के संघर्ष के बाद भी वीरेन्द्र कुमार का अभियान रुका नहीं है। उनका कहना है कि दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा बढ़ाने और उसे पूरी तरह लागू कराने, पेंशन बढ़ाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगजनों के साथ होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई कराने की लड़ाई लगातार जारी है।

वीरेन्द्र कुमार का मानना है कि दिव्यांगजन किसी की दया के पात्र नहीं, बल्कि समान अधिकार और सम्मान के हकदार हैं। इसी विचार को लेकर वह वर्ष 1986 से लगातार संघर्षरत हैं। उनका जीवन दिव्यांग अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक सेवा को सhदिव्यांगजनों के अधिकारों को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते वीरेन्द्र कुमार।मर्पित रहा है

Advertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement Image

ADVERTISEMENT
Tags: Disability News IndiaDisability RightsHindi NewsJantar Mantar ProtestKanpurKanpur NewsSocial ActivistUttar Pradesh NewsVirendra Kumarआमरण अनशनकानपुर न्यूजकानपुर लखनऊ पदयात्रादिव्यांग अधिकारदिव्यांग आंदोलनदिव्यांग आरक्षणदिव्यांग न्यायदिव्यांग पेंशनदिव्यांग रोजगारदिव्यांग सम्मानदिव्यांगजनदिव्यांगों के अधिकारधरना प्रदर्शनराष्ट्रीय विकलांग पार्टीवीरेन्द्र कुमारसमाजसेवीसामाजिक कार्यकर्ता

Share this post:

WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn

Related Posts

जीवनशैली

27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 नवंबर को कानपुर में
करियर

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20 नवंबर को कानपुर में

समूहगान प्रतियोगिता में रघुवंश एकेडमी का दबदबा
करियर

समूहगान प्रतियोगिता में रघुवंश एकेडमी का दबदबा

देश का भविष्य बनाने वाले 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त क्यों, नेता क्यों नहीं?
जीवनशैली

देश का भविष्य बनाने वाले 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त क्यों, नेता क्यों नहीं?

क्या वाकई किसी गोली या इंजेक्शन से कम हो सकता है वजन? जानें कैसे करती है काम
अपराध

क्या वाकई किसी गोली या इंजेक्शन से कम हो सकता है वजन? जानें कैसे करती है काम

‘हर घर ने निकलेगी आवाज’, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जामा मस्जिद से पाकिस्तान को सीधा मैसेज
अपराध

‘हर घर ने निकलेगी आवाज’, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जामा मस्जिद से पाकिस्तान को सीधा मैसेज

Poll

क्या अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी 2' पहले दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई कर पाएगी?

Results:

विज्ञापन बॉक्स

LIVE News

  • हत्या के मामले में फरार 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नहर पुल के पास से दबोचा
    November 11, 2026
  • हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल
    November 11, 2026
  • सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    November 7, 2026
  • जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल
    November 6, 2026
  • शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार
    November 6, 2026
  • 27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक
    November 6, 2026
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
    November 5, 2026
  • मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
    November 3, 2026
  • गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
    November 3, 2026
  • युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा
    November 3, 2026

ई-पेपर

21 मार्च 2025 ई पेपर

20 मार्च 2025 ई पेपर

19 मार्च 2025 ई पेपर

18 मार्च 2025 ई पेपर

View More

विज्ञापन बॉक्स

Alert
फाइटर जी कहिन
हत्या के मामले में फरार 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नहर पुल के पास से दबोचा
हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल
सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल
शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार
27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा
Facebook Twitter Instagram Youtube

About

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है।

Categories

  • अपराध
  • करियर
  • चुनाव
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉप स्टोरी
  • देश
  • प्रदेश
  • बड़ी खबर
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विडिओ
  • विदेश
  • संपादकीय
  • स्पोर्ट्स

Name: Kamlesh Fighter Journalist

Address: 1/5 Laxmi Ratan kanpur

Phone: +91 7651976985

Email: matamahasaraswati@gmail.com

  • About Us  
  • Contact Us  
  • Privacy Policy

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

 Video News  E-Paper पढ़ें
  • Login
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
×
Your browser does not support the video tag.
शेयर करें Read Full News

हत्या के मामले में फरार 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नहर पुल के पास से दबोचा

शेयर करें Read Full News

हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल

शेयर करें Read Full News

सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शेयर करें Read Full News

जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल

शेयर करें Read Full News

शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक

शेयर करें Read Full News

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम

शेयर करें Read Full News

मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला

शेयर करें Read Full News

गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

शेयर करें Read Full News

युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा

शेयर करें Read Full News

सीएसजेएमयू में रसोई के कचरे से बनेगी बायोगैस और जैविक खाद

शेयर करें Read Full News

पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार