E-Paper
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA
  • E-Paper
Wednesday, November 11, 2026
Latest Online Breaking News
Youtube
Donate Now
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
No Result
View All Result
भारत संदेश न्यूज
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

जागरण संपादकीय: शत्रु न चैन से रहेगा-न रहने देगा, ठंडे दिमाग से पाकिस्तान का शर्तिया इलाज जरूरी

Author Image
Written by
Amit Singh

राजीव सचान। भारत के प्रति घृणा में डूबे पाकिस्तान ने पहलगाम में भीषण आतंकी हमला करा कर यही साबित किया कि वह न तो खुद चैन से रहेगा और न हमें रहने देगा। पहलगाम के पहले 2013 में नैरोबी के एक माल और 2016 में ढाका के एक कैफे में जिहादियों ने लोगों से कलमा (मुस्लिम होने की जरूरी निशानी) सुनाने की मांग कर हत्या की थी। क्या आतंक का मजहब होता है? इस पर बहस होती रहेगी, लेकिन इस पर बहस की गुंजाइश नहीं कि इन हमलों को अंजाम देने वाले मजहबी प्रेरणा से लैस थे।

इसीलिए तो कई मुस्लिम नेताओं ने कहा कि पहलगाम हमले ने हमें शर्मिंदा किया, पर कुछ लोग यह साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं कि आतंकियों ने लोगों का मजहब नहीं पूछा। यह आतंकियों को क्लीनचिट देना है। यह काम पश्चिमी मीडिया भी बेशर्मी से कर रहा है। पश्चिम में शायद ही अधिकांश लोग इस सच से अवगत हों कि पहलगाम में लोगों को उनका मजहब पूछकर मारा गया। पश्चिमी मीडिया की जिहादियों का बचाव करने वाली इस करतूत की कीमत एक दिन पूरा पश्चिम चुकाएगा।

पहलगाम हमले को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन आतंकियों का पता नहीं। साफ है कि उन्हें किसी ने शरण दे रखी होगी या फिर कोई उन्हें खाना-पानी दे रहा होगा। कोई स्थानीय उनका साथ न देता तो क्या इतना भीषण हमला होता? यदि आतंकी मारे जाएंगे तो मामूली संतुष्टि ही मिलेगी। यदि पकड़े जाएंगे तो पाकिस्तान फिर से बेनकाब होगा, लेकिन उसकी बेशर्मी पर असर नहीं पड़ेगा। आखिर मुंबई हमले में कसाब के पकड़े जाने से भी उसकी सेहत पर असर नहीं पड़ा।

यदि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक की जाती है तो वह कुछ डरेगा, लेकिन फिर वही करेगा, जो उसने मुंबई, उड़ी, पठानकोट, पुलवामा और पहलगाम में किया। वह नए-नए तरीकों से हमले करेगा। जैसे उसने पहलगाम में किया। आम धारणा थी कि आतंकी सेना, पुलिस, कश्मीरी पंडितों, गैर कश्मीरियों और हिंदू तीर्थयात्रियों को ही निशाना बनाते हैं, लेकिन पर्यटकों को नहीं। इस बार उन्होंने पर्यटकों में हिंदू चुन कर मारे। एक मुस्लिम और एक ईसाई भी उनके हाथों मारे गए। शायद इसलिए, क्योंकि जिहादी अपने दुश्मनों के साथ वालों के बारे में यही मानते हैं कि वे भी उन्हीं में से हैं। इसीलिए अतीत में तमाम कश्मीरी मुस्लिम भी उनके निशाने पर आए।

चूंकि यह मान लिया गया था कि आतंकी पर्यटकों को निशाना नहीं बनाते, इसलिए उनकी सुरक्षा पर जरूरी ध्यान नहीं दिया गया। सुरक्षा में चूक के जो सवाल उठ रहे, वे जायज हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे सवाल उठा रहे, जैसे सरकार ने पूरी चौकसी न बरतकर आतंकियों को पर्यटकों को मारने का लाइसेंस दे दिया। हर आतंकी हमले के पीछे कहीं न कहीं सतर्कता में कमी होती है।

9/11 के समय भी थी, 26/11 के वक्त भी थी और 22 अप्रैल को पहलगाम में भी थी। कश्मीर में चौकसी बढ़ाने से हमले कम तो हो सकते हैं, पूरी तरह खत्म नहीं होंगे। यह एक तथ्य है कि जम्मू-कश्मीर में रह-रहकर आतंकी हमले हो ही रहे थे। पाकिस्तानी सेना जब तक हिंदू भारत से घृणा पर पलती रहेगी, तब तक वह जिहादी भेजती रहेगी। लश्कर, जैश के जिहादी पाकिस्तानी सेना के बिना वर्दी वाले सैनिक ही हैं।

पहलगाम हमले के बाद देश गुस्से में उबल रहा है, लेकिन पाकिस्तान का ठंडे दिमाग से शर्तिया इलाज करना होगा, ताकि फिर कभी मुंबई, उड़ी, पुलवामा, पहलगाम न हो। कोई भी दल या सरकार हो, उसे यह सोच बदलना होगा कि पाकिस्तान बिना होश ठिकाने आए सुधर जाएगा। सोच समूचे सरकारी तंत्र को भी बदलना होगा, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद पता चला कि कई पाकिस्तानी वीजा अवधि पूरी होने के बाद भी रह रहे थे।

महाराष्ट्र में ऐसे कई मिल नहीं रहे और छत्तीसगढ़ में दो ने छल-छद्म से भारतीय पहचान हासिल कर ली। हमारा तंत्र जाने-अनजाने कैसे-कैसे खतरों की आराम से अनदेखी करता है, इसका उदाहरण है गुजरात में सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों का मिलना।

ये अवैध तरीके से आए और इनमें से तमाम ने बंगाल में फर्जी भारतीय पहचान हासिल कर गुजरात में रोजगार पा लिया। देश में रोजी-रोजगार की यह कैसी कमी है कि उसे अवैध बांग्लादेशी पूरी कर रहे हैं? देश भर में लाखों अवैध बांग्लादेशी हों तो हैरानी नहीं। सरकारी तंत्र में आम भारतीय ही होते हैं। जो नहीं होते, उनकी स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं।

किसी को पाकिस्तानी यूट्यूबरों पर प्रतिबंध का अफसोस है, किसी को सिधु जल समझौते के स्थगन का और किसी को पाकिस्तानी झंडे जलाए जाने का। यह क्या दर्शाता है? यही कि हममें शत्रुबोध की भारी कमी है। किसी अनदेखे खतरे से अनजान रहना समझ आता है, लेकिन जो शत्रु हमारे सामने है, हम पर बार-बार हमला कर रहा है, हमारी एकजुटता को तोड़ना चाहता है, उससे चौकन्ना न होना तो बर्बादी का निमंत्रण है।

यदि हम सचेत होते और शत्रु के शैतानी-जिहादी इरादों को भांप रहे होते तो आज स्थिति दूसरी होती। स्थिति केवल सरकार, सेना और पुलिस आदि को ही नहीं बदलनी, हमें भी बदलनी है। निःसंदेह इतने बड़े देश में सब कुछ आदर्श स्थिति में नहीं हो सकता। पाकिस्तान ने जो गहन संकट खड़ा किया है, उसके कारणों और उससे निपटने के तरीकों को लेकर असहमतियां-विवाद के साथ सरकार की आलोचना-निंदा भी होगी, लेकिन आखिर यह समझने में क्या कठिनाई है कि निशाने पर हम सब हैं?

Advertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement Image

ADVERTISEMENT

Share this post:

WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn

Related Posts

टॉप स्टोरी

हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल

अपराध

जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल

अपराध

शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार

जीवनशैली

27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक

अपराध

कानपुर से एटीएस ने दबोचा, फर्जी ई-मेल का सौदागर

बिजनेस

कानपुर की शान Images Boutique: रिंकी भल्ला के साथ फैशन के 25 साल

Poll

क्या इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी?

Results:

विज्ञापन बॉक्स

LIVE News

  • हत्या के मामले में फरार 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नहर पुल के पास से दबोचा
    November 11, 2026
  • हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल
    November 11, 2026
  • सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    November 7, 2026
  • जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल
    November 6, 2026
  • शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार
    November 6, 2026
  • 27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक
    November 6, 2026
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
    November 5, 2026
  • मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
    November 3, 2026
  • गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
    November 3, 2026
  • युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा
    November 3, 2026

ई-पेपर

21 मार्च 2025 ई पेपर

20 मार्च 2025 ई पेपर

19 मार्च 2025 ई पेपर

18 मार्च 2025 ई पेपर

View More

विज्ञापन बॉक्स

Alert
फाइटर जी कहिन
हत्या के मामले में फरार 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नहर पुल के पास से दबोचा
हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल
सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल
शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार
27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम
मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला
गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा
Facebook Twitter Instagram Youtube

About

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है।

Categories

  • अपराध
  • करियर
  • चुनाव
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉप स्टोरी
  • देश
  • प्रदेश
  • बड़ी खबर
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विडिओ
  • विदेश
  • संपादकीय
  • स्पोर्ट्स

Name: Kamlesh Fighter Journalist

Address: 1/5 Laxmi Ratan kanpur

Phone: +91 7651976985

Email: matamahasaraswati@gmail.com

  • About Us  
  • Contact Us  
  • Privacy Policy

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

 Video News  E-Paper पढ़ें
  • Login
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
×
Your browser does not support the video tag.
शेयर करें Read Full News

हत्या के मामले में फरार 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, नहर पुल के पास से दबोचा

शेयर करें Read Full News

हल्दी में मिला जहरीला लेड क्रोमेट! गोल्डी मसाले पर क्या हुई कार्रवाई? कमलेश फाइटर की पड़ताल

शेयर करें Read Full News

सीएसजेएमयू में अंतर-महाविद्यालयीय जूडो और वुशू प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शेयर करें Read Full News

जमीन कब्जे के विवाद में खूनी संघर्ष, गोली लगने से पिता-पुत्र समेत चार घायल

शेयर करें Read Full News

शक की आग में उजड़ा परिवार: पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल से जलाया, दो मासूम बच्चों के साथ गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

27 वर्षों से महिलाओं के फैशन और खूबसूरती की पहचान बना इमिजेस बुटीक

शेयर करें Read Full News

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत मचा कोहराम

शेयर करें Read Full News

मेस्टन रोड पर 13 गन हाउसों का सत्यापन, 12.90 लाख कारतूसों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला

शेयर करें Read Full News

गोविंद नगर में मोबाइल शॉप से 15 लाख की चोरी, 78 फोन और 50 हजार रुपये ले उड़े चोर

शेयर करें Read Full News

युवा उत्सव में सीएसजेएमयू का दबदबा, तीनों स्थानों पर कब्जा

शेयर करें Read Full News

सीएसजेएमयू में रसोई के कचरे से बनेगी बायोगैस और जैविक खाद

शेयर करें Read Full News

पड़ोसी मजदूर को पीट-पीटकर मार डालने का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार