
कानपुर नगर ।
विकासखंड भीतरगांव के कुढ़नी गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार अचानक तालाब में जा गिरी गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई सवार नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया जानकारी के अनुसार फतेपुर से आए श्रद्धालु मंदिर के पास स्थित एक तालाब के पास खड़ी कर दर्शन करने चले गए बताया जा रहा की कार में हैंडब्रेक नहीं लगा था और तालाब के पास ढलान होने के चलते कार पीछे की तरफ धीरे धीरे कर कार खिसक कर तालाब के चली गई दर्शन करने के बाद जब श्रद्धालु वापस लौटे तो देखा कि कार तालाब में चली गई है जिससे उनके होश उड़ गए घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों प्रयास व ट्रैक्टर के मदद से कार सुरक्षित तालाब के बाहर निकाल ली गई और अगर कोई उसके बैठा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था हालाकि कुढ़नी चौकी प्रभारी को इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है









