कानपुर नगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में शामिल विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
दौड़ का समापन विश्वविद्यालय के एकलव्य क्रीड़ा संकुल स्थित सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर हुआ। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय और प्रभारी प्रशिक्षक डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय एवं डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण है। देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव को अपनाएं तथा देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौहान, राहुल दीक्षित, अश्वनी मिश्रा और मोहित तिवारी सहित शिक्षक, प्रशिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करना तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान से युवा पीढ़ी को प्रेरित करना रहा।
एकता का संदेश लेकर सीएसजेएमयू के विद्यार्थियों ने लगाई दौड़
सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, प्रति कुलपति ने दिखाई हरी झंडी