E-Paper
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms Conditions
  • Disclaimer
  • DMCA
  • E-Paper
Friday, September 25, 2026
Latest Online Breaking News
Youtube
Donate Now
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper
No Result
View All Result
भारत संदेश न्यूज
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

बोले अखिलेश मुंह नुचवा तो सुना था चुनाव नुचवा भी देख लिया

रायबरेली में बोली जनता पीडीए मतलब पी (पेट) डी (दर्द) एन.डी.ए. का

Author Image
Written by
Bureau Report

रायबरेली की पी डी ए रैली में उमड़ा जनसैलाब,बुलडोजर से मिली सलामी

कमलेश फाइटर

रायबरेली। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पीडीए रथ से रायबरेली पहुंचकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ से रायबरेली तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान द्वितीय में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि उनका स्वागत बुलडोजर से माला पहनाकर किया गया। जनता इस दौरान कहती नजर आई की पीडीए मतलब पेट दर्द एनडीए का ।अखिलेश यादव ने जनसमर्थन के लिए जनता, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है ।

अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए की आंधी चल रही है। रायबरेली में मुकाबला पीडीए बनाम भाजपा का है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह चुनाव ‘लोधी बनाम योगी’ भी हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा सकारात्मक राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। उनका आरोप था कि जब भाजपा कमजोर पड़ती है तो प्रशासन की आड़ लेती है।

उन्होंने कहा कि पीडीए एक सामाजिक आंदोलन है और इसमें पीड़ित, दुखी तथा अपमानित लोग लगातार एकजुट हो रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर विरोधी ताकतें अपने आप मैदान छोड़ देती हैं। उन्होंने पीडीए को संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र, हिंदुस्तानियत और भारतीय संस्कृति की रक्षा से जोड़ा है,

इस दौरान श्री यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को पहले भी हराया जा चुका है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उसका “परमानेंट सफाया” किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता अपने वोट के ‘बुलडोजर’ से भाजपा को हराने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने सामाजिक भेदभाव खत्म करने की बात कही।

भाजपा पर धार्मिक और सामाजिक आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने काशी में बुलडोजर कार्रवाई, घाटों और मंदिरों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक राजनीति कर भाईचारा खत्म करना चाहती है, जबकि सपा प्रेम और भाईचारा बढ़ाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों को एकजुट कर भाईचारे पर आधारित समाज बनाने की दिशा में काम करेगी। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपने लोगों के साथ प्रेम, दया और अपनापन बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे पीडीए और मजबूत होगा। जनसभा में उन्होंने विधायक राहुल लोधी समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्थन की भी सराहना की है ।

विशेष बॉक्स में

अखिलेश यादव के भाषण की प्रमुख बातें

1. “मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि 2027 के चुनाव के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने का काम करें।”
2. “ये लोग जो बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं, वे अपने स्वजातीय लोगों के खिलाफ बुलडोजर नहीं चलाते। कोई तालाब की जमीन या किसी के घर पर कब्जा कर ले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।”
3. “लोकतंत्र में इससे घटिया काम कभी नहीं हुआ होगा, जैसा इस चुनाव आयोग ने किया है।”
4. “ये वही नकली हिंदू हैं, जिन्होंने धरती की सबसे पुरानी नगरी काशी में बुलडोजर चलाकर न जाने कितने मंदिरों को तोड़ने का काम किया।”
5. “रथ हमारे देश की संस्कृति में कुरुक्षेत्र और महाभारत का प्रतीक रहा है। इसी तरह के रथ पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था।”
6. “जहां हम सकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीति कर रही है। जब भाजपा के लोग जनसमर्थन का मुकाबला नहीं कर पाते, तो प्रशासन को आगे कर देते हैं।”
7. “रायबरेली में देखने को मिल रहा है कि मुकाबला पीडीए बनाम भारतीय जनता पार्टी का तो है ही, लेकिन कहीं यह लोधी बनाम योगी का चुनाव तो नहीं हो गया है?”
8. “लाखों लोगों ने जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं एक-एक नौजवान और बुजुर्ग का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।”
9. “इन प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी लोगों से हमारी लड़ाई आज की नहीं है। पीडीए के आंदोलन के माध्यम से तमाम पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग एकजुट होते जा रहे हैं।”
10. “अभी-अभी 2024 में हम लोगों ने इन्हें हराया है। 2027 में इनका स्थायी रूप से सफाया करने का काम करेंगे। यह हमारी हजारों साल पुरानी लड़ाई है।”
11. “इस बार पीडीए के लोगों ने अपनी ताकत और अपनी संख्या का एहसास कर लिया है। अब न झुकने वाले हैं और न पीछे हटने वाले हैं।”
12. “पीडीए के लोग संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं।”
13. “बताइए, करोड़ों-करोड़ों श्रद्धालुओं और आस्थावान लोगों के चढ़ावे की चोरी किसने की है?”

Advertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement ImageAdvertisement Image

ADVERTISEMENT
Tags: 2027vidhansabhaelectionAkhilesh yadavPdaRaibareliSamajwadi party

Share this post:

WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn

Related Posts

अपराध

विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू नहीं बेटा निकला हत्यारा, गिरफ्तार

बड़ी खबर

अखिलेश यादव बोले मैं बेरोज़गार हूँ, सपा सरकार में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर

बड़ी खबर

Bsp सुप्रीमों मायावती बोलीं i am always well

अपराध

बहुत कम उम्र में बन बैठे साइबर ठग,556 करोड़ का किया हेरफेर ,दो गिरफ्तार

बड़ी खबर

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर

बड़ी खबर

माता शमशान काली के दर जो भी आता है मनचाहा वरदान मैया से पाता है

Poll

पहलगाम आतंकी हमले के बाद करीब 90% पर्यटकों ने कश्मीर की अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। क्या स्थिति सामान्य होने के बाद पर्यटक वापस घाटी लौटेंगे?

Results:

विज्ञापन बॉक्स

LIVE News

  • विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू नहीं बेटा निकला हत्यारा, गिरफ्तार
    September 25, 2026
  • बोले अखिलेश मुंह नुचवा तो सुना था चुनाव नुचवा भी देख लिया
    September 25, 2026
  • अखिलेश यादव बोले मैं बेरोज़गार हूँ, सपा सरकार में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर
    September 18, 2026
  • Bsp सुप्रीमों मायावती बोलीं i am always well
    September 14, 2026
  • बहुत कम उम्र में बन बैठे साइबर ठग,556 करोड़ का किया हेरफेर ,दो गिरफ्तार
    September 13, 2026
  • बिकरू कांड: छह साल बाद जेल से बाहर आया हीरू दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत
    September 12, 2026
  • दिव्यांगों के न्याय, हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे वीरेन्द्र कुमार
    September 10, 2026
  • हिंदू-सिख भाईचारे ने मिलकर मनाई जन्माष्टमी, अद्भुत नजारा
    September 9, 2026
  • कानपुर में पेशाब करने से रोकने पर अधेड़ की पिटाई, उपचार के दौरान मौत
    September 9, 2026
  • सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर
    September 5, 2026

ई-पेपर

21 मार्च 2025 ई पेपर

20 मार्च 2025 ई पेपर

19 मार्च 2025 ई पेपर

18 मार्च 2025 ई पेपर

View More

विज्ञापन बॉक्स

Alert
फाइटर जी कहिन
विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू नहीं बेटा निकला हत्यारा, गिरफ्तार
बोले अखिलेश मुंह नुचवा तो सुना था चुनाव नुचवा भी देख लिया
अखिलेश यादव बोले मैं बेरोज़गार हूँ, सपा सरकार में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर
Bsp सुप्रीमों मायावती बोलीं i am always well
बहुत कम उम्र में बन बैठे साइबर ठग,556 करोड़ का किया हेरफेर ,दो गिरफ्तार
बिकरू कांड: छह साल बाद जेल से बाहर आया हीरू दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत
दिव्यांगों के न्याय, हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे वीरेन्द्र कुमार
हिंदू-सिख भाईचारे ने मिलकर मनाई जन्माष्टमी, अद्भुत नजारा
कानपुर में पेशाब करने से रोकने पर अधेड़ की पिटाई, उपचार के दौरान मौत
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर
Facebook Twitter Instagram Youtube

About

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है।

Categories

  • अपराध
  • करियर
  • चुनाव
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉप स्टोरी
  • देश
  • प्रदेश
  • बड़ी खबर
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विडिओ
  • विदेश
  • संपादकीय
  • स्पोर्ट्स

Name: Raju Pandit

Address: 1-11-252/1B, behind Shoppers Stop, Begumpet, Hyderabad, Telangana 500016

Phone: +91 6767675755

Email: bharatsandesh@gmail.com

  • About Us  
  • Contact Us  
  • Privacy Policy

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

 Video News  E-Paper पढ़ें
  • Login
  • Home
  • बड़ी खबर
  • प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • करियर
  • जीवनशैली
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • चुनाव
  • स्टोरी
  • विडिओ
  • E-Paper

© 2023 - Website Design By Bootalpha.com +91 99 88 77 5158.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
×
Your browser does not support the video tag.
शेयर करें Read Full News

विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू नहीं बेटा निकला हत्यारा, गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

बोले अखिलेश मुंह नुचवा तो सुना था चुनाव नुचवा भी देख लिया

शेयर करें Read Full News

अखिलेश यादव बोले मैं बेरोज़गार हूँ, सपा सरकार में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर

शेयर करें Read Full News

Bsp सुप्रीमों मायावती बोलीं i am always well

शेयर करें Read Full News

बहुत कम उम्र में बन बैठे साइबर ठग,556 करोड़ का किया हेरफेर ,दो गिरफ्तार

शेयर करें Read Full News

बिकरू कांड: छह साल बाद जेल से बाहर आया हीरू दुबे, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

शेयर करें Read Full News

दिव्यांगों के न्याय, हक और सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे वीरेन्द्र कुमार

शेयर करें Read Full News

हिंदू-सिख भाईचारे ने मिलकर मनाई जन्माष्टमी, अद्भुत नजारा

शेयर करें Read Full News

कानपुर में पेशाब करने से रोकने पर अधेड़ की पिटाई, उपचार के दौरान मौत

शेयर करें Read Full News

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर

शेयर करें Read Full News

माता शमशान काली के दर जो भी आता है मनचाहा वरदान मैया से पाता है

शेयर करें Read Full News

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से कभी भी