
फाइटर जी कहिन संवाददाता
कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में माता शमशान काली का दिव्य व अलौकिक मंदिर है कहा जाता है कि सच्चे मन से मंदिर पहुँचने वाले भक्तों की झोली माता काली खुशियों से भर देती हैं।
कानपुर में कैसे पहुंचे माता के दरबार में
कानपुर नगर में भैरव घाट जो पतित पावनी माँ गंगा के तट पर स्थित है यहाँ पर स्वर्ग सिधार जाने के बाद अंतिम किरिया के लिए लोगों को लाया जाता है । इसी घाट पर जहाँ एक ओर शमशान भैरव घाट में चितायें जलती हैं वहीं ठीक बगल में माता का मन्दिर है।कानपुर प्रवेश करते ही आपको बस इतना करना है कि आपको सिविल लाइंस के रेव मॉल के पास पहुँचना है ठीक रेव मॉल के पीछे गंगा किनारे भैरव घाट है और उसी भैरव घाट परिसर में माता शमशान काली विराजमान हैं।
मरही माता के नाम से भी प्रसिद्ध हैं शमशान काली माता
शमशान काली मंदिर में पहुंचते ही आप जब उनके दर्शन करेंगे तो उन्हें एकटक देखते ही रह जाएँगे इतनी मनमोहक छवि है माता की माता शमशान काली को मरही माता के नाम से भी लोग पुकारते हैं।माता रानी के यहाँ दो स्वरूप हैं एक स्वरूप काली माता का दूसरा मरही माता का दोनों स्वरूपों में माता यहाँ विराजमान हैं । जय माता दी जय माता शमशान काली की






